Let’s travel together.

बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद भी विदिशा पुलिस नही कर रही आरोपी को गिरफ्तार

0 641

शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार,शादी करने कहा तो फोटो वायरल करने की दी धमकी
विदिशा महिला पुलिस ने किया था मामला दर्ज

मप्र के विदिशा में महिला पुलिस थाना में एक युवक दानिश कुरेशी के खिलाफ एक युवती के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। लेकिन विदिशा पुलिस ने 21 दिसम्बर 21 को मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नही किया है।पीड़िता न्याय की आस लिए दर-दर की ठोकर खा रही है।लेकिन उसे न्याय नही मिल रहा है।आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहा है।

जानकारी के अनुसार मप्र के विदिशा में महिला पुलिस थाना में एक युवक दानिश कुरेशी के खिलाफ एक युवती के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया है।आरोपी ने युवती के बलात्कार के दौरान अश्लील फोटो खींचे फिर ब्लेक मेल कर बलात्कार करता रहा। जिससे युवती गर्भवती हो गई।युवती ने जब शादी ले लिए कहा तो आरोपी ने उसे गर्भ गिराने को कहा ऐसा नही करने पर उसके फोटो वायरल करने और उसे तथा परिवार के लोगो को जानस मारने की धमकी दी।पुलिस ने अपराध धारा 376(2)(एन), 384, 506 भादवि का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार झूलनपीर खाई रोड विदिशा में रहने वाली युवती ने महिला थाना विदिशा में शिकायत की थी कि उसके पिता दानिश कुरेशी के यहा लकड़ी काटने जाते थे तभी मेरी पहचान सगीर कुरैशी के बेटे दानिश कुरैशी से हो गयी थी। एक साल पहले हम दोनो के बीच प्रेम प्रसंग होने से दानिश ने मेरे साथ शादी का वादा किया था। 20 मई 2020 को दानिश दोपहर के करीब मेरे घर आया उस समय मेरे घर पर कोई नही था तब दानिश ने मेरी मर्जी के बिना मेरे साथ जबरदस्ती करके शारीरिक संबंध बनाये व मेरे फोटो खींच लिये। उसके बाद जब भी मेरे घर पर कोई नही होता था, दानिश मेरे घर आता ओर फोटो दिखा कर मेरी मर्जी के विरूद्ध मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच मेरे पेट में दानिश का बच्चा होने से मैने दानिश से कहा की मैं प्रेगनेट हूँ तुम मुझसे शादी कर लो तब दानिश ने कहा कि मैं शादी कर लूँगा। जब मैं 05 माह प्रेगनेट हो गयी तब मैने दानिश से कहा कि तुम अब मुझसे शादी कर लो लेकिन उस समय दानिश ने मना कर दिया और धमकी देने लगा कि तुम अपना गर्भ गिरा दो यदि तुमने रिपोर्ट की तो तुम्हारे फोटो वायरल कर दूँगा, तूझे व तेरे परिवार वालो को जान से खत्म कर दूँगा।

इस मामले में अभी तक विदिशा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नही किया है।पीड़ित युवती ने आज पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका शुक्ला से न्याय की गुहार लगाई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंबेडकर जयंती पर दीवानगंज ग्राम पंचायत में श्रद्धांजलि, ग्राम सभा में एजेंडा पेश,कई विभागों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय     |     सरार गांव में गैस रिसाव से लगी आग, घर का सामान जलकर राख,युवक की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना     |     बालमपुर घाटी के ऊपर भदभदा गांव के मोड पर मंगलवार सुबह आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ड्राइवर क्लीनर घायल     |     विधायक ने ख़रोरा में अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का किया शुभारंभ     |     विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम संकरी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात     |     मंडीदीप में डामर सड़क निर्माण का शुभारंभ, वार्ड 13 को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ     |     बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन     |     सेवा समिति ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, समरसता दिवस के रूप में किया आयोजन     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 का जिले भर में शानदार आयोजन     |     गैरतगंज-गढ़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811