रायसेन।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अनुसार जिला चिकित्सालय रायसेन में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की टीम द्वारा परिसर में गंदगी फैलाने बालों पर चालानी कारवाही कर 830रुपए का स्पॉट फाइन लगाया।
सिविल सर्जन डॉ यशपाल बाल्यान, डॉ एम डी भारती जिला नोडल अधिकारी फ्लोरोसिस एवं तम्बाकू नियंत्रण, साथ में पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र , एवं नगर पालिका के साथ ही तम्बाकू नियंत्रण के काउंसलर सुनील नेविस, अस्पताल के सुपरवाइजर के साथ संयुक्त टीम द्वारा जिला अस्पताल परिसर रायसेन में तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

जिसमें आमजन एवं मरीजों के अटेंडरों को तंबाकू से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान, कैंसर, डेंटल फ्लोरोसिस,हृदय रोग एवं नशीली आदतों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई साथ अस्पताल परिसर में जिन मरीज के अटेंडरों के द्वारा तम्बाकू एवं वीडी सिगरेट का उपयोग करते हुए पाए गए उनको तम्बाकू नियंत्रण के COTPA अधिनियम 2003 की धारा 4,6(अ)/6(ब) के तहत चालानी कार्यवाही 10 लोगों पर की गई जिसमें करीब 830 रूपये की कार्यवाही की गई जिसके उपरान्त इन पैसों को राज्य शासन के खाते में जमा किए गए एवं इन व्यक्तियों से प्राप्त वीडी, सिगरेट, गुटखा को जप्त कर डस्टबिन में फेंके गए!