Let’s travel together.

पिछले कई वर्षों से नगर की शांति समिति सूची नहीं हुई अपडेट, अभी तक हवा में ही होती आ रही बैठकें

0 230

सहायक कलेक्टर, एस डी एम की मौजूदगी में आगामी त्यौहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

सी एल गौर रायसेन

जिला एवं नगर में आयोजित होने वाले सभी वर्ग विशेष के धार्मिक आयोजनों को एकता भाईचारे एवं शांति सद्भाव से मनाय जाने के उद्देश्य से प्रशासन की निगरानी में गठित की गई शांति समिति की सूची पिछले कई वर्षों से प्रशासन द्वारा अपडेट नहीं की गई है, जिसके कारण नगर के सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्ति इस सूची में शामिल नहीं है। कुल मिलाकर पिछले कई वर्षों से देखा जाए तो शांति समिति की सूची को अपडेट नहीं किया गया है कई वर्षों से सूची में पुराने नाम चले आ रहे हैं, उन्हें भी समय पर सूचना नहीं मिल पाती इसके अलावा शांति समिति का जो गुरुप बनाया गया है उसमें गण्यमान्य लोगो को शामिल किया जाए। शांति समिति की सूची अपडेट नहीं होने के कारण कोई भी व्यक्ति शांति समिति की बैठक में पहुंच रहा है, जिला प्रशासन के अधिकारियों को चाहिए कि वह समय रहते जिला एवं नगर की इस महत्वपूर्ण शांति समिति की सूची को अपडेट किया जाए और सूची में अच्छे व्यक्तियो, समाज सेवीयो, धार्मिक संगठनों के प्रमुख, सभी समुदाय के लोगों को उसमें शामिल किया जाए, ताकि जिले एवं नगर में एकता भाईचारा एवं शांति सद्भाव से सभी समाजों के त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा सके। इसी क्रम में मंगलवार की शाम पुलिस कंट्रोल रूम में सहायक कलेक्टर आई ए एस कुलदीप पटेल, एसडीएम मनीष शर्मा, तहसीलदार श्री माडले, एसडीओपी श्रीमती श्रीवास्तव,नगर पालिका अधिकारी सुरेखा जाटव, टी आई नरेन्द्र गोयल की मौजूदगी में आगामी महाशिवरात्रि, रमजान आदि त्योहारों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि खत्री, मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष हसीन अली शहर के अन्य नागरिक पत्रकार भी मौजूद रहे। बैठक में इतने ज्यादा लोग पहुंच गए की कई व्यक्तियों को संख्या देखकर वापस होना पड़ा । आयोजित शांति समिति की बैठक में सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल एवं एसडीएम मनीष शर्मा ने आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाय जाने के लिए सुझाव मांगे। इस दौरान रायसेन किले के ऊपर महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेला एवं शिवालयों में महाशिवरात्रि पर होने वाले आयोजन से लेकर आगामी रमजान माह के बारे में भी विचार विमर्श किया गया एवं त्योहारो को लेकर व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा हुई। त्योहारों के पूर्व धार्मिक स्थान पर प्रतिदिन सफाई करने के लिए नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव एवं सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया वहीं बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलने के लिए विद्युत मंडल के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सभी त्योहारों को शांति सद्भाव से मनाय जाने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से जो भी व्यवस्थाएं लागू होगी उन पर भी विचार किया गया । इस अवसर पर सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल एवं एसडीएम मनीष शर्मा ने शांति समिति की बैठक में मौजूद सभी समाजों के नागरिकों से अपील की वह आगामी सभी त्योहारों को एकता भाईचारे एवं शांति सद्भाव से मनाए और एक दूसरे का सहयोग करें प्रशासन द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं में भी नागरिक सहयोग प्रदान करें । आदि कई विषयों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई, इस अवसर पर बैठक में मौजूद अधिकारियों को अवगत कराया गया कि शांति समिति की जो सूची बनी हुई है वह कई वर्षों पुरानी है सूची को अपडेट नहीं किया गया है सभी समाजों के अच्छे व्यक्तियों को शांति समिति की सूची में शामिल किया जाए, ताकि आगामी होने वाली समिति की बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811