Let’s travel together.

एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप

0 73

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज,अंबाडी और सेमरा तक 3.5 किलोमीटर रोड पर नए ठेकेदार द्वारा  एक वर्ष पहले दीवानगंज, अंबाडी और सेमरा रोड पर कराया गया डामरीकरण कार्य अब सवालों के घेरे में आ गया है। सड़क कई स्थानों पर तड़क चुकी है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क की मरम्मत और डामरीकरण का काम घटिया सामग्री से किया गया था, जिसके कारण कम समय में ही सड़क खराब हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आरसीसी रोड पर  बने गड्ढों को भरे बिना ही ठेकेदार चला गया।  जिससे सड़क की स्थिति और खराब हो गई।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जल्द से जल्द सड़क की सही तरीके से मरम्मत कराकर आवागमन सुचारू करने की अपील की है।
जबकि दीवानगंज अंबाडी और सेमरा में जहां पर रहवासी जगह है वहां पर 15, साल पहले आरसीसी रोड का निर्माण हुआ था उस जगह ठेकेदार ने कुछ भी नहीं किया है। आरसीसी रोड बच्चे कई जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए जिनमें हमेशा पानी भरा रहता है। मोनू साहू ,सतीश साहू ,संजय साहू, वीरेंद्र मीणा, परशुराम विश्वकर्मा, मुकेश साहू, मुकेश अहिरवार, रवि कुशवाह, रंजन मालवीय आदि ग्रामीणों ने मांग रखी की डबल से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा तक रोड बनाया जाए। ताकि तीन गांवों के ग्रामीणों को रोड की सुविधा मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811