Let’s travel together.

कयामपुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन, हुआ विशाल भंडारा

0 68

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्राम पंचायत जमुनिया के गांव कयामपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें व आखरी दिन कथा वाचक आनंद कृष्ण शास्त्री ने सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण के पावन मिलन का अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायी वर्णन किया। कथा के दौरान जैसे ही सुदामा के दीन-हीन जीवन, उनकी निष्काम मित्रता और कृष्ण के प्रति अटूट प्रेम का प्रसंग आया, श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
कथा वाचक ने बताया कि सुदामा की पहचान उनकी दरिद्रता नहीं बल्कि उनकी सच्ची भक्ति और निष्कपट मित्रता थी।मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्री कृष्ण सुदामा जी से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र (सखा) से सुदामा मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुदामा द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं। इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है।अपना नाम सुदामा बता रहा है। जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना प्रभु सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया

कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया और सुदामा को अपने महल में ले गए ओर उनका अभिनंदन किया। इस दृश्य को देखकर श्रोता भाव विभोर हो गए। भगवान श्रीकृष्ण ने राजमहल में अपने मित्र सुदामा का चरण धोकर यह संदेश दिया कि ईश्वर के दरबार में धन नहीं, भावना का महत्व होता है। बिना मांगे ही सुदामा के जीवन की सारी गरीबी हर ली गई—यही सच्ची कृपा है। इस प्रसंग के माध्यम से कथा वाचक ने समाज को संदेश दिया कि सच्चा मित्र वही है जो विपत्ति में साथ निभाए और अहंकार से दूर रहे। कथा स्थल पर जय श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और अंत में आरती के साथ सातवें दिन की कथा के समापन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें जमुनिया, निनोद ,कयामपुर ,टपरा सहित कई गांव के ग्रामीणों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811