बड़ी संख्या में शामिल हुए शहर वासी, लोगों ने फूल बरसा कर किया स्वागत
सी एल गौर रायसेन
प्रसिद्ध कथा वाचक विपिन बिहारी महाराज की अवंतिका कॉलोनी में हो रही कथा को लेकर रविवार को माता मंदिर चौराहा सांची मार्ग से विशाल भव्य कलश शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लिया कलश शोभा यात्रा में माताएं बहने बड़ी संख्या में शामिल हुई माताएं बहने अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी वहीं शहर वासियों ने फूल बरसा कर कलश शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच अति उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है श्रद्धालुओं के लिए 1 फरवरी से लेकर 7 फरवरी तक विपिन बिहारी महाराज के मुखारविंद से कथा का रसपान सुनने को मिलेगा कथा के पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्द्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचे। आयोजन समिति के आयोजक कौन है सनातन धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा को सुनने एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।

कलश शोभा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर फूल बरसा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया एवं पंडित विपिन बिहारी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।