भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं सांची विधायक डॉ चौधरी ने खेल स्टेडियम पहुंच तैयारियों का लिया जायजा
सी एल गौर रायसेन
जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में आगामी 02 फरवरी को सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत लोकसभा स्तर का फाइनल, समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा विदिशा सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। शुक्रवार को सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा खेल स्टेडियम पहुंचकर सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम की तैयारियों का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं तथा आयोजन भव्य और गरिमामय हो। मुख्य अतिथियों और अतिथियों के कार्यक्रम स्थल पर आगमन, बैठक व्यवस्था, दर्शकों के आगमन और बैठक व्यवस्था, खेल आयोजन, दर्शक दीर्घा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, विजेताओं को पुरस्कार वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम के बारे में मौजूद अधिकारियों से चर्चा की ।इस मौके पर मनोज उपाध्याय, एसडीएम रायसेन मनीष शर्मा, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।