मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जनवरी महीने में बकाया राशि वसूली के लिए अभियान जारी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा में गुरुवार को 20 कनेक्शन काटे गए थे तो वही शुक्रवार को अंबाडी में उपभोक्ताओं के बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए हैं। जो उपभोक्ता तुरंत बिल जमा कर रहा है उसकी लाइन भी तुरंत जोड़ दी जा रही है। क बिजली कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बताया की बिल जमा नहीं करेंगे तो कनेक्शन काटे जाएंगे। जनवरी महीने के समाप्त होने से पहले मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए सघन प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत बकाया राशि वसूली के लिए घर-घर जाकर बिजली कर्मचारी और अधिकारी राजस्व वसूली में लगे हैं।

मैदानी अधिकारियों को बकाया राशि वसूली करने का कंपनियों ने आदेश दिया है। साथ ही विजीलेंस द्वारा बनाये गये प्रकरणों में बकाया राशि की वसूली भी की जाए। इसके अलावा ऑडिट द्वारा निकाली गई बकाया राशि और अन्य कारणों से बकाया राशि को उपभोक्ता के बिल में जोड़कर राजस्व वसूली की जा रही है।
दीवानगंज क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली वितरण कंपनी द्वारा बकाया बिल वसूलने की सख्त कार्रवाई की जा रही है।
बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि कई बार नोटिस देने के बावजूद बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कनेक्शन कटने से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
कंपनी के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से कहा है कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटी गई है अगर वह रात के समय लाइन जोड़कर लाइट जलाते हुए पकड़ा गया तो उस प