Let’s travel together.

बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

0 82

-बाइक की चाबी खींचने से बिगड़ा मामला, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

– पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि बाइक तो तू घर लेकर आएगा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में भाजपा विधायक के भाई की गाड़ी रोकने पर बवाल मच गया, यह घटना नरवर थाना क्षेत्र की है। मामला उस समय और बढ़ गया जब पुलिसकर्मी ने बाइक से चाबी निकाल ली। जिसके बाद वह जवान से भिड़ गए और धमकी देते हुए कहा कि अब तो तू घर आकर गाड़ी छोड़ेगा। वहीं पुलिस वाले ने जवाब दिया, कोई घर नहीं आएगा, वर्दी यहीं उतारूं क्या’? विधायक के भाई और खाकी के बीच हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

वाहन चेकिंग के दौरान हुआ विवाद-

बताया जाता है कि नरवर थाने के बाहर पुलिसकर्मी वाहन चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान करैरा से भाजपा विधायक रमेश खटीक के टीचर भाई भाग्य चन्द्र खटीक को बिना हेलमेट बाइक चलाने पर रोका गया तो वह पुलिसकर्मियों को धमकाने लगे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने बाइक की चाबी निकाल ली, पुलिसकर्मी ने जैसे ही बाइक की चाबी निकाली हो विधायक के भाई भड़क उठे और गाड़ी से नीचे उतर कर पुलिसकर्मी से बोले कि गाड़ी की चाबी कैसे निकाली, मामला बिगड़ता देख उक्त पुलिसकर्मी ने चाबी को थाना कैंपस में फेंक दिया, जिसके चलते मामला और तूल पकड़ गया।

पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा बाइक तो तू घर लेकर आएगा-

विधायक रमेश खटीक के भाई पुलिसकर्मियों को धमकाने लगे और उन्हें कानून का पाठ पढ़ा दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि बाइक तो तू घर लेकर आएगा। वहीं एक दूसरे पुलिसकर्मी ने विधायक के भाई को उन्ही की भाषा में जवाब दे दिए, जिससे वह और भड़क उठे, सत्ता के रसूख में विधायक के भाई जहां ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाकर भी चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियो को धमकाने से पीछे नही हटे। वहीं पुलिसकर्मी भी विधायक के भाई की बाइक की चाबी निकालकर फेंक कर कानूनी नियमो का उलंघन करते हुए दिखाई दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सूखा करार मे बाहरी महिलाओं से देह व्यापार से नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811