– गतिआवरोधक से गुजरने वाले वाहनों की तेज आवाज ने रहवासियों का सोना कर दिया हराम
देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन
यहां से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार्ग से सटे सांदीपनि विद्यालय के छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से गतिआवरोधक तो निर्मित करा दिये गए परन्तु इनकी बनावट के कारण वाहन चालकों को दिखाई न देने के कारण गुजरते वाहनों की तेज आवाज ने लोगों की नींद उडा कर रख दी है अब लोग इन गतिआवरोधक को हटाने की मांग करना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इस स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरने से वाहनों की संख्या में तो भारी इजाफा हुआ है तथा छोटे बडे वाहनों की अंधी गति से मार्ग से सटे विद्यालय के छात्रों को रोड आरपार करने का खतरा खडा हो गया था तब विद्यालय एवं छात्रों के पालकों की मांग के कारण मार्ग पर गतिआवरोधक निर्मित कराये गए थे परन्तु यह गतिआवरोधक आननफानन मे बिना तकनीकी रूप से बना कर निर्माण ऐजेंसी ने अपना पल्लू झाड लिया ।हालांकि दिन मे इन गतिआवरोधक से वाहनों का नियंत्रण तो हो गया तथा छात्रों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर दी गई ।परन्तु यह गतिआवरोधक अब आसपास रहने वाले लोगों की मुसीबत बन कर खडे हो गए है ।निर्माण ऐजेंसी द्वारा इनकी बनावट ऐसी की गई जिससे रात्रि में अंधेरे के कारण तेज गति दौडने वाले वाहन चालकों की नजरों से ओझल रहते है तथा तेज रफ्तार वाहन गतिआवरोधक पार करते रातभर तेज आवाज से आसपास रहवासियों की नींद उडा कर रख दी है गतिआवरोधक से गुजरते वाहन की तेज आवाज दुर्घटना जैसी सुनकर लोगों को अपने घरों से बिहार निकलने मजबूर होना पडता है इतना ही नहीं इस भयावह तेज आवाज से छोटे छोटे नौनिहाल डर भी जाते है इन गतिआवरोधक पर न तो रेडियम की लाइनिंग की गई है तथा नहीं कहीं कोई गतिआवरोधक होने के सांकेतिक बोर्ड लगाना ही उचित समझा गया जिससे सांकेतिक चिंह से वाहन चालकों को गतिआवरोधक होने का आभास हो सके तथा तेज गति पर वाहन चालक नियंत्रण कर सके ।हालांकि अनेक बार इन गतिआवरोधक कारण वाहन दुर्घटना भी घटित हो चुकी है बावजूद इसके न तो संबंधित विभाग न ही प्रशासन न ही निर्माण ऐजेंसी को ही सुध लेने की फुर्सत मिल पाई है अथवा इन्हें किसी बडी घटना का इंतजार हो रहा है ।इस मामले में गतिआवरोधक के सामने निवास करने वाले पटेल एवं किसान संजीत वर्मा का कहना है कि गतिआवरोधक से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों ने हमलोगों की नींद उडाकर रख दी है हम दिनभर अपने खेतों में खेती कार्य में जुटे रहते है तथा वाहनों की तेज आवाज से हमारा सोना भी हराम कर दिया गया है इन गतिआवरोधक को तत्काल हटाया जाये अथवा इनमे सुधार कर चिंह अंकित किए जाने की जरूरत है।इस गतिआवरोधक के सामने रहने वाले व्यापारी लाला राम साहू का कहना है कि बार बार रात्रि में वाहनों की आवाज से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है हमें घर से बाहर निकल कर देखने मजबूर होना पडता है इसी प्रकार अनेक लोगों ने इन गतिआवरोधक को परेशानी खडी करने वाला बताया है तथा मांग की है कि गतिआवरोधक सुधार किए जाये अथवा हटाये जाये ।