Let’s travel together.

8400 रू में कैसे संचालित होंगी राशन दुकानें

0 141

कमीशन की राशि कम मिलने पर राशन दुकानदारों की खुली आंखें

सी के पारे रायसेन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन दुकान संचालित करने वाली समितियों को प्रत्येक राशन दुकान पर प्रतिमाह राशि 10500 रुपए कमीशन प्राप्त हो रहे थे परंतु यह कमीशन की राशि बढ़ाने की वजह घटाकर 8400रु के लगभग राशन दुकान संचालक को दी जा रही है। जिसको लेकर संचालित समितियां के कर्मचारियों को शासन एवं प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी है,जो सही 8400रु में राशन दुकान कैसे संचालित होगी। इसमें दुकान का किराया लगभग ₹1500 महीना तुलावती ₹3000 महीना एवं विद्युत में ₹500 महीना एवं आने जाने का ₹500 खर्च इस प्रकार लगभग₹5000 महीना प्रत्येक राशन दुकान पर खर्च होता है केवल₹3000 के लगभग एक राशन दुकान पर बचत हो रही है इस बचत में सेल्समेन कैसे अपना परिवार चलाएगा। संचालित महिला बहुउद्देशीय समिति एवं पैक्स सहकारी समितियां फिलहाल राशन दुकान संचालक को लेकर घाटे में चल रही हैं जिसको लेकर संचालक आर्थिक रूप से परेशान है।सेल्समैनों का कहना है कि मनरेगा योजना अंतर्गत मजदूरों की मजदूरी ज्यादा है परंतु हमारी बहुत कम है ऐसी स्थिति में हमारा गुजारा कैसे होगा इसकी सुनवाई शीघ्र शासन प्रशासन को करना चाहिए अन्यथा कार्य करने में असमर्थ रहेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811