Let’s travel together.

मुख्यमंत्री द्वारा सर्किल जेल शिवपुरी के 02 बंदियों के परिजनों को ई-रिक्शा एवं 11 हजार रूपए देकर किया पुरस्कृत

0 64

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

वैश्विक सभ्यताओं के संघर्ष और औदार्य की महागाथा महाभारत पर केन्द्रित देश का पहला और अब तक का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन भोपाल के भारत भवन में 16 से 24 जनवरी 2026 की तिथियों में मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस समागम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जा रहा है।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले बंदियों में से सर्किल जेल शिवपुरी से बंदी भूरा ऊर्फ नितिन तिवारी, निवासी रन्नौद को प्रथम पुरस्कार के तहत ई-रिक्शा तथा बंदी शिशुपाल सैन, निवासी छोटी खजूरी, बदरवास को द्वितीय पुरस्कार के तहत 11 हजार रुपये की राशि का विशेष पुरस्कार प्रदान कर किया जा रहा है यह पुरस्कार बंदियों के परिजनों को भारत भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव अंतर्गत वीर भारत न्यास, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, विश्व गीता प्रतिष्ठानम, इस्कॉन, कृषि उद्योग विकास परिषद द्वारा श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन संपूर्ण मध्य प्रदेश में 7 से 28 नवंबर 2025 तक किया गया था। इसके समानांतर प्रदेश के 123 जेलों में श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान प्रतियोगिता की ऑफलाइन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें 2175 कारावास बंदियों ने भाग लिया जिसमें से 30 प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जा रहे हैं, जिसमें 13 को ई रिक्शा और 17 को 11 हजार का विशेष पुरस्कार दिए जायेंगे।
जेल अधीक्षक रमेशचन्द्र आर्य ने बताया कि शिवपुरी सर्किल से 135 बंदियों ने श्रीमदभागवत गीता ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया था। पुरुस्कार की घोषणा का समाचार मिलते ही बंदियों में लिये आपार खुशी का वातावरण बन गया है। उन्होने बताया कि यह पुरुस्कार बंदियों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ यह शिवपुरी जेल के लिये बेहद खुशी एवं गौरव का पल है, इससे और बंदियों में भी भारतीय संस्कृति ज्ञान अर्जन के लिये रुची बढ़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811