ग़ीदगड़ गुफा मंदिर सहित अन्य मंदिरों प पर लगी भक्तों की कि भीड
सुबह से ही बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने छतों व मैदानों में पतंग उड़ाई
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हलाली डैम क्षेत्र स्थित छोटी पचमढ़ी सिद्ध बाबा मंदिर सहित ग़ीदगड़ गुफा मंदिर और आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों की ओर रवाना होने लगे, जिससे पूरा क्षेत्र जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।
हलाली डैम के पास स्थित छोटी पचमढ़ी परिस्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर लगे मेले में दूर-दराज़ के गांवों से पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सिद्ध बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में पूजा सामग्री, प्रसाद, खिलौने और खानपान की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। बच्चों और युवाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
वहीं ग़ीदगड़ गुफा मंदिर में भी सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने गुफा में स्थित देवालय के दर्शन कर मकर संक्रांति पर पुण्य लाभ अर्जित किया। अन्य मंदिरों पर भी भक्तों की लगातार आवाजाही बनी रही।

त्योहार के चलते सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन व स्वयंसेवकों की मौजूदगी रही, जिससे मेले और मंदिर परिसरों में व्यवस्था सुचारु बनी रही। मकर संक्रांति के इस अवसर पर पूरा क्षेत्र श्रद्धा, आस्था और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया।
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़ सहित आसपास के 40 गांवों में पतंगबाजी का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने छतों व मैदानों में पतंग उड़ाई। रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान भर गया और “वो काटा… वो मारा” की गूंज सुनाई दी। लोगों ने तिल-गुड़ के पकवान बनाकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।