Let’s travel together.

दिव्यांग बच्चों के साथ कलेक्टर ने बनाया मकर संक्रांति का पर्व

0 88

– बच्चों को भेंट किए ऊनी कपड़े व खिलौने, मंगोड़े और खिचड़ी बांटकर मनाया मकर संक्रांति का पर्व

– मंगलम संस्था व ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति ने किया आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने दिव्यांग और जरूरतमंद बच्चों के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया। शिवपुरी के मंगलम केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने यहां दिव्यांग बच्चों को मकर संक्रांति के मौके पर गर्म कपड़े, खिलौने भेंट किए और बच्चों को मंगोड़े और खिचड़ी का वितरण भी किया गया। दिव्यांग बच्चों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति और मंगलम संस्था के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
इस मौके पर मंगलम संस्था के अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह, सचिव राजेंद्र मजेजी, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल , ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के संरक्षक एसकेएस चौहान, समिति के संरक्षक भवानी शंकर शर्मा, सामाजिक न्याय विभाग की सहायक संचालक नम्रता गुप्ता, समाजसेवी भरत अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी और अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

कलेक्टर ने मंगलम संस्था के प्रांगण में नई ई-लाइब्रेरी और आस्था केंद्र का भी शुभारंभ किया। ई लाइब्रेरी में मंगलम द्वारा स्थापित की गई, यहां लाइब्रेरी में बच्चों को पढ़ने में मदद मिलेगी। दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क सुविधा रखी गई है। इसके अलावा एलम्बकों आसरा व सेवा केंद्र प्रारंभ किया गया है। इस केंद्र का भी कलेक्टर ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस मौके पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का उत्साह बढ़ाने में मदद मिलती है। खासकर दिव्यांग बच्चों के लिए सामाजिक क्षेत्र की संस्थाएं आगे आकर काम करें तो उन्हें और अधिक मौके मिल सकते हैं। इस तरह दिव्यांग बच्चों के बीच मकर संक्रांति का पर्व मनाना बहुत अच्छा है। गौरतलब है कि ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति हर वर्ष मकर संक्रांति का पर्व दिव्यांग बच्चों के बीच मनाती है।
कार्यक्रम में मंगलम संस्था के पदाधिकारीगण एवं ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति सदस्यगण , मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मी मौजूद रहे। यहां पर उपस्थित सभी बच्चों को मकर संक्रांति के मौके पर खेल खिलौने और मंगोड़े खिचड़ी का वितरण भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811