सिलवानी विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत नो-मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं की पेशी प्रारंभ
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत 143–सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में नो-मैपिंग केटेगिरी में दर्ज मतदाताओं के सत्यापन हेतु पेशी की कार्यवाही आयोजित की जा रही है।
इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 143–सिलवानी विधानसभा
श्री सौरभ मिश्रा द्वारा जानकारी दी गई कि यह पेशी दिनांक 06 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक संचालित की जाएंगी।
नो-मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं की सुनवाई अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बेगमगंज तथा सिलवानी द्वारा की जा रही है।

सुनवाई के निर्धारित स्थान
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, बेगमगंज
तहसील कार्यालय, बेगमगंज एवं सिलवानी
नायब तहसीलदार कार्यालय, सुल्तानगंज एवं बम्होरी
श्री सौरभ मिश्रा जी ने नो-मैपिंग श्रेणी के सभी संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर निवास, पहचान एवं पात्रता से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है, अतः सभी संबंधित मतदाता इस प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से सहयोग करें।