Let’s travel together.

जिला भाजपा अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों ने सुनी मोदीजी की मन की बात

0 148

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ,क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, जिला मंत्री संतोष शर्मा, सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल,दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, गंगाराम चौकसे , दातार सिंह
सहित कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ को सुनी। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड में कहा, “अपनी जड़ों से जुड़े रहने के ये प्रयास सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। दुनिया के अलग-अलग कोनों और वहां बसे भारतीय भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। दुबई में कन्नड़ परिवारों ने बच्चों को भाषा से जोड़ने हेतु कन्नड़ा पाठशाले शुरू कर पढ़ना-लिखना सिखाया।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, दुबई में रहने वाले कन्नड़ परिवारों ने खुद से एक जरूरी सवाल पूछा कि हमारे बच्चे ‘टेक-वर्ल्ड’ में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन कहीं यह अपनी भाषा से दूर तो नहीं हो रहे हैं? यहीं से कन्नड़ा पाठशाले का जन्म हुआ। यह एक ऐसा प्रयास है, जहां बच्चों को कन्नड़ पढ़ाना, सीखना, लिखना और बोलना सिखाया जाता है।
सभी जनप्रतिनिधियों ने संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना गया।कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले हैं और आमजन को प्रेरित करते हैं। उन्होंने ‘मन की बात’ को जन-जन से जोड़ने वाला कार्यक्रम बताते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की सोच को मजबूती देने वाला बताया।
इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसीवा में अन्नदाता परेशान: खेत में धान, कागज में जीरो     |     टेकारी में वार्षिकोत्सव में छाया छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग     |     लुहारी जैन मंदिर चोरी मामला.पुलिस ने 30 हजार व जैन समाज ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की     |     देवउठनी ग्यारस पर चढ़ा गन्ने पर रंग, 50 रुपये तक पहुंचा भाव     |     खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान गुणवत्ता प्रशिक्षण आयोजित     |     56 लाख की लागत से बने किसान समृद्धि भवन का विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     शिवपुरी में फिटनेस सेंटर बंद, चालानी कार्रवाई जारी, ऑटो-लोडिंग चालक परेशान     |     महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811