Let’s travel together.

बीच घाटी पर पड़ी लोहे की रेलिंग दे रही दुर्घटनाओं को न्योता

0 163

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर घाटी में लंबे समय से लोहे की रेलिंग क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई है जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बनी हुई है। रात के समय और खराब मौसम में यह रेलिंग स्पष्ट दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि समय रहते रेलिंग की मरम्मत या हटाने का कार्य नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। घाटी के दोनों तरफ जो रेलिंग लगाई गई थी वह भी कई जगह छोड़ छोड़ कर लगाई गई थी। जो लगी थी अब वह भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे की रेलिंग को उठाकर बीच रोड पर रख दिया गया है साथ ही बड़े-बड़े पत्थर भी घाटी पर रख दिए गए जो दुर्घटनाओं का न्योता दे रहे हैं। पूरी रात आधे रोड से राहगीर आते जाते रहे ,वह तो गनीमत रही की कोई वाहन चालक लोहे की रेलिंग और पत्थरों से नहीं टकराया नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घाटी पर लोहे की रेलिंग और पत्थर अब भी पड़े हुए हैं। जो दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |     बाजार की गिरावट में छुपा है दूरगामी मौका, निवेशकों को रखना होगा लंबा नजरिया, आर्थिक विशेषज्ञ दुर्गेश गौड़ के  जानिए विचार     |     नवरात्रि पर क़स्बा गढ़ी में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु     |     वेयरहाउस से 29 बोरी चावल चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े; 20 बोरी चावल और बाइक जब्त     |     रायसेन में एक महीने के भीतर दूसरे टाइगर की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811