मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज में स्थित दीवानगंज तीर्थधाम ज्ञानोदय में डॉक्टर संजीव कुमार गोधा आत्मार्थी निलय का भव्य शिलान्यास समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रात: श्री जिनेन्द्र अभिषेक, पूजन के पश्चात शिलान्यास सभा एवम शिलान्यास विधि संपन्न होगी।
समारोह में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय से शिवराज सिंह चौहान, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी विदिशा विधायक , मुकेश टंडन , रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा आदि उपस्थिति होकर मुख्य निर्माणकर्ता परिवार प्रदीप -कुसुम चौधरी परिवार, किशनगढ़ एवम महेंद्र -मंजू गोधा, संस्कृति , आर्जव गोधा परिवार जयपुर एवम अनूप कटारिया परिवार इंदौर के द्वारा पूर्वक सानंद संपन्न होगा।
साथ ही “ज्ञानोदय गेम जॉन” का भी भव्य शिलान्यास सुधीर – सिद्धांत परिवार कटनी एवम समस्त सुभाष ट्रांसपोर्ट परिवार के द्वारा पूर्वक संपन्न होगा।
विद्वत सानिध्य के रूप में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान डॉक्टर वीरसागर, डॉक्टर मनीष शास्त्री , विपिन शास्त्री, पंडित विवेक शास्त्री के साथ समस्त स्थानीय विद्वानों के मंगल समागम में यह संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न होगा।
श्रेष्ठीगणों में प्रदीप चौधरी , अनूप कटारिया परिवार, राहुल गंगवाल, सुशील सेठ ,विजय बड़जात्या ,सुनील, पदम पहाड़िया डॉक्टर वासन्ती बेन शाह आदि अनेक गणमान्य श्रेष्ठियों की मंगल उपस्थिति में सानंद संपन्न होगा।
विधिविधान के संपूर्ण कार्यक्रम सुनील धवल, अनिल धवल, दीपक धवल, मनीष शास्त्री नागपुर के द्वारा संपन्न कराए जायेंगे।