Let’s travel together.

जिला अस्पताल परिसर में तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान आयोजित

0 360

14 लोगों पर चालानी कारवाही,740 रुपए का जुर्माना लगाया

रायसेन ।राष्ट्रीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान – 3.0
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अनुसार जिला चिकित्सालय रायसेन में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की संयुक्त टीम द्वारा जिला अस्पताल परिसर रायसेन में तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

जिसमें डॉ एम डी भारती जिला नोडल अधिकारी फ्लोरोसिस एवं तम्बाकू नियंत्रण, साथ में पुलिस विभाग के एएसआई श्री सक्सेना एवं नगर पालिका के एस आई शशिकांत एवं तम्बाकू नियंत्रण के काउंसलर सुनील नेविस मौजूद थें।

टीम ने आमजन एवं मरीजों के अटेंडरों को तंबाकू से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान, कैंसर, डेंटल फ्लोरोसिस,हृदय रोग एवं नशीली आदतों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई साथ अस्पताल परिसर में जिन मरीज के अटेंडरों के द्वारा तम्बाकू एवं वीडी सिगरेट का उपयोग करते हुए पाए गए उनको तम्बाकू नियंत्रण के COTPA अधिनियम 2003 की धारा 4,6(अ)/6(ब) के तहत चालानी कार्यवाही 14 लोगों पर की गई जिसमें करीब 740 रूपये प्राप्त हुए जिसके उपरान्त इन पैसों को राज्य शासन के खाते में जमा किए गए l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811