Let’s travel together.

विद्यार्थियों ने चौकी का किया भ्रमण, पुलिस ने साइबर अपराध व बाल अपराध की दी जानकारी

0 89

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पीएम श्री माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने विद्यार्थियों को चौकी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। पुलिस ने लॉकअप, अभिलेख कक्ष सहित चौकी में होने वाले कार्यों की जानकारी दी। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया पर सावधानियां तथा बाल अपराध से संबंधित कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने बच्चों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि आईपीएस , थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर और आरक्षक कैसे बनते हैं। इस दौरान अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, योग्यता और चयन प्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया। थाना प्रभारी ने बताया कि आईपीएस अधिकारी बनने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है।

वहीं सब इंस्पेक्टर और आरक्षक की भर्ती राज्य स्तर पर आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से होती है, जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होते हैं।थाना प्रभारी के पद पर आमतौर पर सब इंस्पेक्टर या निरीक्षक स्तर के अधिकारी, अनुभव और विभागीय पदोन्नति के आधार पर नियुक्त किए जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की जिम्मेदारियों, अनुशासन, कर्तव्य और समाज में पुलिस की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध, बाल अपराध और कानून संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता से ही अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है। विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर जानकारी ली और इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक गण और समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811