Let’s travel together.

एएसजी आई हॉस्पिटल के 20 वर्ष पूर्ण: देशभर के पुलिसकर्मियों के लिए व्यापक नेत्र-जांच अभियान की शुरुआत

0 133

 रजनी खेतान इंदौर

एएसजी नेत्र चिकित्सालय ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस बल के लिए राष्ट्रव्यापी नेत्र स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की है। समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए इस विशेष पहल का उद्देश्य उनकी आंखों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है।

अभियान के तहत 10 दिसंबर से 09 जनवरी तक एएसजी हॉस्पिटल इंदौर सहित देशभर में स्थित 180 शाखाओं में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिसकर्मी अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचकर संपूर्ण नेत्र जांच, स्क्रीनिंग और आवश्यक परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

इसके साथ ही, एएसजी हॉस्पिटल द्वारा आगामी एक महीने तक पुलिस लाइन्स, ट्रैफिक विभाग और विभिन्न थाना परिसरों में भी कैंप आयोजित करने की योजना है, ताकि वे ड्यूटी पर रहते हुए भी इस सुविधा का लाभ ले सकें। अभियान के दौरान नेत्र रोगों की रोकथाम और समय पर पहचान को लेकर जागरूकता सामग्री और परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, “यह पहल पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र सेवाएं सुलभ कराना और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना है।एएसजी की यह मुहिम देशभर में एक साथ शुरू की गई है, जो इसे नेत्र स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे व्यापक जन-सेवा पहलों में से एक बनाती है।

इनका कहना हे

“पुलिसकर्मी दिन–रात हमारी सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी दृष्टि का सुरक्षित रहना न सिर्फ उनके व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा से भी जुड़ा है। एएसजी की 20वीं वर्षगांठ पर शुरू किया गया यह अभियान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और कृतज्ञता का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि देशभर का हर पुलिसकर्मी उच्च स्तरीय नेत्र-जांच और समय पर उपचार का लाभ प्राप्त कर सके।”
— डॉ. विनीत मूथा, एएसजी आई हॉस्पिटल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811