Let’s travel together.

विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव , पर्यावरण को लेकर किया जागरूक

0 148

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

वन विभाग द्वारा डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के निर्देशन एवं उनकी मौजूदगी में एसडीओ फॉरेस्ट सुधीर पटले रेंजर अरविंद अहिरवार के मार्गदर्शन में वीरपुर गांव के पास वन क्षेत्र ईटेया में ईको – पर्यटन विकास बोर्ड के तहत सुनहेरा बीट के ग्राम वीरपुर में अनुभूति ईको कैंप आयोजित किया गया।
जिसमें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल वीरपुर के 125 विद्यार्थियों ने भाग लेकर वन एवं वन्यजीवों एवं पर्यावरण के संबंध में गहन जानकारी के साथ प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।

वन अधिकारियों द्वारा वन क्षेत्र में ले जाकर विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने के लिए वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा , पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक करने के अभियान में विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों , वनस्पतियों एवं वन्यजीवों के पगमार्क एवं विष्टा दिखाकर पहचान कराई कि इससे आप समझ सकते हैं कि इस क्षेत्र में कौन से वन्यजीव का विचरण हो रहा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियों के घोंसले उनके जीवन पद्धति के संबंध में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
इसके बाद सभी विद्यार्थियों को कीरतपुर जलाशय पर लेकर आए और जलजीवों के जीवन पर पर सामान्य जानकारी दी गई। भूजल संरक्षण एवं संरचना के संबंध में चेकडैम एवं कंटूर ट्रंच के निर्माण के संबंध में बताया गया।

ट्रेकिंग के बाद हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रश्नुत्तर , निबंध एवं चित्रकला में मयंक दुबे , शिवा ठाकुर , अनिल बंसल, मेघा ठाकुर , अंशिका गौर , संतोषी लोधी , पूर्वी पांडे , दिव्या विश्वकर्मा , इंद्रपाल सिंह को क्रमशः प्रश्नुत्तर , निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगी में क्रमशः प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय आने पर उन्हें डीएफओ प्रतिभा शुक्ला द्वारा शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा , एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं तहसीलदार प्रमोद उइके भी मौजूद रहे।
अनुभूति ईको कैंप में पहुंचे कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने भाग लेने वाले विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके आज के अनुभव एवं प्रशिक्षण से संबंधित प्रश्न उत्तर के दौरान उनसे आव्हान किया कि मानव जीवन चक्र को बचाने के लिए पर्यावरण की रक्षा आवश्यक है। इसलिए सभी विद्यार्थी 5 – 5 वृक्षों को रोपित करके उन्हें पोषित करें ताकि हमें शुद्ध ऑक्सीजन के साथ भरपूर मात्रा में जल भी मिल सके ओर पर्यावरण बच सके।वनों का विनाश मानव सभ्यता का विनाश है। इसलिए हमें वनों , वन्य जीवों की रक्षा के लिए संकल्पित रहना चाहिए ।अंत में सभी प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने वन , वन्यजीवों एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प लिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811