Let’s travel together.

शराब के नशे में धुत मिला डायल 112 का पुलिस आरक्षक, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने किया सस्पेंड

0 375

-एक दंपती के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची थी एफआरबी डायल-112

– ड्यूटी के दौरान प्रथम दृष्टया शराब का सेवन कर अमर्यादित आचरण और अनुशासनहीनता के चलते की गई कार्रवाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में सुरक्षा के लिए तैनात डायल-112 के आरक्षक का शराब के नशे में धुत होने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है। आरक्षक सुमित सेंगर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आरक्षक में एफआरबी डायल-112 पर ड्यूटी पर नशे में था। वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। एसपी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी के दौरान प्रथम दृष्टया शराब का सेवन कर अमर्यादित आचरण और अनुशासनहीनता करने पर यह कार्रवाई की गई है।

एक दंपती के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची थी एफआरबी डायल-112 –

आरक्षक का शराब के नशे में धुत होने का वीडियो सामने आने के बाद एसपी अमन सिंह राठौड़ ने कार्रवाई की है। आरक्षक सुमित सेंगर को निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि आरक्षक सुमित सेंगर एफआरबी डायल-112 टीम का हिस्सा थे। यह घटना मंगलवार रात पोहरी चौराहा क्षेत्र में हुई, जब एक दंपती के बीच विवाद की सूचना पर महिला की सहायता के लिए डायल-112 टीम मौके पर पहुंची थी।

शराब के नशे में होने का आरोप लगा-

दोनों पक्षों को समझाइश देते समय आरक्षक सुमित सेंगर का वीडियो बनाया गया, जिसे बाद में शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया गया। बताया जाता है कि इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक लैब रिपोर्ट भी सामने आई है। इस रिपोर्ट में आरक्षक सुमित सेंगर को बीमार बताया गया है और दावा किया गया है कि उनके प्लेटलेट्स कम थे, जिसके कारण उन्हें घटना के समय चक्कर आ रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |     विधायक अनुज शर्मा ने लगाया ‘जनदर्शन’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण     |     गैरतगंज में गौवंश को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुआ डंपर, घर में जा घुसा     |     शिवपुरी के एकमात्र बलदाऊ जी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, छप्पन भोग और भंडारा     |     रालामंडल भ्रमण एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन     |     बांगरु बाण :: देश के युवाओं को श्रीकृष्ण से सीखना होगा     |     श्रीकृष्ण पर्व के तहत जामगढ़ से खरगोन तक निकली विशाल शोभायात्रा     |     अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा  चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811