सी एल गौर रायसेन
विगत दिवस जिले के भाजपा मंडल सलामतपुर के मंडल मीडिया प्रभारी हरिओम साहू द्वारा द्वारा दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी से शराब की बोतल मांगी गई थी, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इस मामले में मंडल अध्यक्ष सलामतपुर रितेश अग्रवाल और मंडल मीडिया प्रभारी हरिओम साहू को भारतीय जनता पार्टी जिला अनुशासन समिति द्वारा नोटिस देकर जवाब देने को कहा था उनके लिखित जवाब मिलने के पश्चात जिला अनुशासन समिति द्वारा उक्त मामला भाजपा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यालय के लिए मंडल मीडिया प्रभारी के इस निंदनीय पार्टी विरोधी कृत्य से अवगत कराया गया था।

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा संगठन के निर्देश पर सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल द्वारा मंडल मीडिया प्रभारी के पद से हरिओम साहू को पद मुक्त कर दिया गया है । इस संबंध में मंडल अध्यक्ष श्री अग्रवाल द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी एवं जिला अनुशासन समिति के संयोजक राकेश तोमर को भी प्रति भेजकर अवगत करा दिया गया है।