छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म:: विरोध हुआ उग्र, धार्मिक स्थल पर पत्थरबाज़ी के बाद पुलिस ने किया बल प्रयोग
विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
गौहरगंज छ: वर्षीय बिटिया से दुराचार का मामला में
रायसेन एसपी पर गाज गिर गई। गौहरगंज में सकल हिन्दू समाज द्वारा किये गये महाप्रदर्शन जन आक्रोश देखने को मिला। गौहरगंज थाना अंतर्गत पंजारा में बीते शुक्रवार की शाम छ: वर्षीय बालिका के साथ हुए दुराचार का आरोपी सलमान (23 वर्ष) पुलिस गिरफ्त से दूर है। जनता का आक्रोश प्रदेश स्तर पर बढ़ता जा रहा है। ज्ञात हो कि बीते 06 दिनों में चिंगारी आग का रूप लेने की ज़द में है।

उक्त घटना को लेकर एसपी रायसेन पंकज पांडे को हटाकर लाइन अटैच कार दिया। आंदोलन गौहरगंज, मंडीदीप, सुल्तानपुर, बाड़ी, बरेली, गैरतगंज, आदि में जिला मुख्यालय सहित कई जगह पर है। रायसेन जिले की पुलिस कमान आशुतोष गुप्ता को सौंपी गई है। कल देर रात हुए इन बदलावों से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर गंभीर हैं।96 घंटों से बैठी महिलाओं ने पुलिस के पांच दिनों के आश्वासन पर धरना छोड़ दिया।

बुधवार का प्रदर्शन
जिले के सकल हिन्दू समाज के आह्वान पर बुधवार हाट बाज़ार के दिन 11 बजे से गौहरगंज में बड़ी संख्या में प्रदर्शन का आह्वान किया गया है, जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग हजारों लोगों के एकत्र हुए। गौहरगंज, औबेदुल्लागंज, मंडीदीप इत्यादि के आसपास के निजी एवं शासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को ढूंढने के लिए जिले के समस्त थानों से 20 दल बनाए गए हैं और साथ ही ड्रोन कैमरों से और सीसीटीवी कैमरों की सहायता से गहन सर्चिंग की जा रही है। सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर अपराधी के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा फरार अपराधि पर तीस हज़ार का इनाम घोषित किया गया है। मंडीदीप, सुल्तानपुर, बाड़ी, बरेली, गैरतगंज, जिला मुख्यालय सहित समीप के जिलों में बाजार बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला।

छ: वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत को लेकर गौहरगंज में सकल हिन्दू समाज का उग्र प्रदर्शन रहा। सुबह से गौहरगंज के शासकीय विद्यालय मैदान में भोजपर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। गौहरगंज में देखते देखते आंदोलन उग्र हुआ फिर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।