Let’s travel together.

नारकोटिक्स विंग ने विदेशी युवती को 31 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा

0 79

– शहर में पहली बार कोकीन सप्लाई रैकेट का खुलासा

इंदौर।  नारकोटिक्स विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी युवती को 31 ग्राम कोकीन पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। यह पहली बार है जब शहर में कोकीन सप्लाई रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। कोकीन जैसे महंगे और अत्यंत घातक नशे की मौजूदगी ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। कार्रवाई मुखबिर की पक्की सूचना पर की गई, जिसके बाद टीम ने ऑपरेशन चलाकर अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चैन की कड़ियाँ उजागर की हैं। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला लिंडा पिता अनाबा 25 वर्ष है, जो अफ्रीकी देश कोटे द’आइवोर की निवासी है। वह भारत में स्टूडेंट वीजा पर आई थी, लेकिन वीजा का गलत उपयोग करते हुए नालासोपारा (मुंबई) में रह रही थी। वहीं से वह देश के बड़े महानगरों में कोकीन की सप्लाई करने के संदेह में नारकोटिक्स विंग की रडार पर थी। टीम को इनपुट मिला था कि वह इंदौर में किसी खरीदार से संपर्क करने वाली है। इसी सूचना पर विशेष निगरानी रखी गई और उसे इंदौर में दबोच लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के संपर्क में थी, जो अफ्रीकी देशों से भारत के माध्यम से अन्य शहरों में कोकीन की आपूर्ति करता है। जब्त कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इसके जरिए शहर में पहली बार कोकीन की बड़ी खेप आने की कोशिश की गई थी नारकोटिक्स विंग अब उसके संपर्कों, फाइनेंसरों और देशभर में फैलाए गए नेटवर्क की जांच कर रहा है। टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि स्टूडेंट वीजा पर आने वाले विदेशी नागरिकों का ड्रग रैकेट में उपयोग कैसे किया जा रहा है। गिरफ्तारी को लेकर शहर में नशे के बड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए अहम सफलता माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811