Let’s travel together.

जनपद सीईओ बने लोकेश साहू का विद्यालय में हुआ सम्मान गुरुजनों को समर्पित की सफलता, कहा- यही मेरा वास्तविक कर्मभूमि और प्रेरणा-स्थल

0 371

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसे

जिले के गैरतगंज क्षेत्र के होनहार युवा लोकेश साहू के जनपद सीईओ पद पर चयनित होने के बाद मंगलवार को उनका अपने ही पुराने विद्यालय एच.पी. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, गैरतगंज में स्वागत किया गया। विद्यालय में कदम रखते ही शिक्षकों ने उनका अभिनंदन किया।
लोकेश ने सबसे पहले अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि “आज जो भी उपलब्धि मेरे पास है, उसमें इस विद्यालय और यहाँ के शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। मैंने यहाँ न सिर्फ पढ़ाई की, बल्कि अनुशासन, मेहनत और जीवन मूल्य भी सीखे। इस विद्यालय में पढ़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”
उन्होंने आगे कहा कि उनकी सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यालय, गुरुओं और परिवार की संयुक्त पूंजी है। लोकेश ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, लक्ष्य पर एकाग्रता और गुरु-समर्पण सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
विद्यालय के संचालक सुभाष कुमार श्रीवास्तव ने लोकेश साहू को माला पहनाकर और तिलक लगाकर सम्मानित किया। मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इसके बाद उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर विद्यालय की ओर से शुभकामनाएँ दी गईं।
संचालक श्रीवास्तव ने कहा कि “लोकेश जैसे छात्र हमारे विद्यालय का गौरव हैं। इनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। विद्यालय हमेशा ऐसे विद्यार्थियों पर गर्व करता है।”

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811