Let’s travel together.

13 साल पहले बने आरसीसी रोड की नहीं हुई मरम्मत, गड्ढों के कारण राहगीर परेशान

0 64

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव दीवानगंज, अंबाडी, और सेमरा में 2012 में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सड़क बनाई गई थी जिसकी देखरेख ना होने के कारण आरसीसी सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए है सड़क की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार कि इसके बावजूद भी सड़क में कोई भी सुधार नहीं हो रहा है जबकि दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे से रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा तक 30 से 35 गांव के लोग रोज रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक आते जाते रहते हैं फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज (सेमरा)तक 3.5 किलोमीटर मार्ग में तीन पंचायत पड़ती है दीवानगंज पंचायत, अंबाडी पंचायत, और सेमरा पंचायत तीनों पंचायत के ग्रामीण सड़क खराब होने के कारण परेशान हो रहे हैं तीनों पंचायतों की लगभग 11हजार जनसंख्या है इसके अलावा भी आसपास के 30 से 35 गांव के लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं इसके बावजूद भी सरकार द्वारा इस सड़क की मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है। इसी रोड पर सोसाइटी दीवानगंज के सामने गहरा गड्ढा हो गया है उसमें दीवानगंज पंचायत द्वारा दो ट्राली मुरम डाल दी गई थी। इसके बावजूद भी वहा गड्ढा नहीं भराया है जबकि दूसरा गड्ढा अयोध्या धाम मंदिर अंबाड़ी के सामने बना हुआ है वह पर भी बहुत गहरा गड्ढा हो गया था। उसमें भी पूरे साल का पानी भरा रहता है।

वर्तमान में जिस ठेकेदार के पास ठेका है। उसने 8 महीने पहले जहां पर डामर हुआ था उस जगह पर डबल से डामर कर दिया मगर आरसीसी जहां-जहां पर हुआ है उस जगह पर कोई मरम्मत नहीं की गई। दीवानगंज ,अंबाडी,सेमरा मैं आरसीसी हुआ है वह पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। उनमें पूरे साल पानी भरा रहता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरसीसी रोड की भी मरम्मत की जाए।

इनका कहना हे

फैक्ट्री चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा दीवानगंज तक सन 2012 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत रोड बनाया गया था जहां पर आबादी है वहां पर आरसीसी रोड का निर्माण किया गया था रोड बने 13 साल पूरे गए है आरसीसी रोड जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे बन गए हैं मोटरसाइकिल चालक इन गाडो से होकर गुजरता है तो हमेशा भय बना देता है की कई गिर ना जाए।
दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक

2007 में रोड का कर प्रारंभ हुआ था और 2012 में बनकर तैयार हुआ था तब से आज तक आरसीसी रोड पर ठेकेदार द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है जिस कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं ठेकेदार को जहां पर गड्ढे हुए हैं उनको भरवाना चाहिए ताकि ग्रामीणों को रोड की सुविधा मिले।
रामप्रसाद मालवीय सचिव दीवानगंज पंचायत

भोपाल विदिशा हाईवे से से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक जो प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत रोड बना था उसकी मरम्मत नहीं हो रही है जगह-जगह डामर और आरसीसी में गड्ढे हो गए हैं। ठेकेदार को इस रोड पर मरम्मत का कार्य करना चाहिए।
नरेंद्र पाल राघव स्थानी निवासी दीवानगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रियायशी इलाकों में गंदगी फैलाते सुअर स्वच्छता को दिखा रहे ठेगा      |     संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती के अवसर पर आयोजित होगी कलश वंदन यात्रा      |     राखी के रिश्ते को किया कलंकित, 16 साल की नाबालिग का बनाया वीडियो     |     दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811