Let’s travel together.

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्रेनी ऑफिसर्स को दिया सेवा का मंत्र

129

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि रक्षा बलों में कॉम्बैट रोल और मेडिकल सर्विसेस में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस में भी जोर देने की बात कही। ताकि अधिक संख्या में महिला अधिकारी शामिल हों।राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस (MES) में अधिक संख्या में महिला अधिकारियों को बुलाना चाहिए। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू ने एमईएस के प्रशिक्षु अधिकारियों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें राष्ट्रपति मुर्मू के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा की गई हैं।

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि युवा अधिकारियों के तौर पर निर्माण के क्षेत्र में आपका कर्तव्य पर्यावरण की देखभाल करना भी है। उन्होंने कहा कि हमें सतत विकास के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते उपयोग की ओर बढ़ना चाहिए।उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक देश और देशवासियों की सेवा के लिए अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं। आप सभी बहादुर बेटे और बेटियों को मातृभूमि की सेवा और सहायता करने का सौभाग्य मिला है और इसे महसूस करना चाहिए। इस कार्यक्रम में भारतीय रक्षा सेवा इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट कैडर और मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस के सर्वेयर कैडर के अधिकारी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस में अधिक संख्या में महिला अधिकारियों की आवश्यकता पर भी जोर देना चाहूंगी। हाल के दिनों में हमने सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि देखी है। रक्षा बलों में कॉम्बैट रोल और मेडिकल सर्विसेस में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सकारात्मक बदलाव मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस में भी दिखाई देगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में अधिकारी सेवा में शामिल हुए हैं जब भारत ने अमृत काल में प्रवेश किया और जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है कि जब दुनिया भारत की ओर नवाचारों और समाधानों के लिए देख रही है। मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस के अधिकारियों के रूप में आप सभी रक्षा हथियारों यानी सेना, वायु सेना, नौसेना, तट रक्षक और अन्य संगठनों को रियर लाइन इंजीनियरिंग सहायता प्रदान करने में सहायक होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811