Let’s travel together.

56 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, छोटे तस्करों को को था माल खपाने की तैयारी में, पुलिस ने पकड़ा

0 45

– आरोपी खुद भी स्मैक पीने का आदी, इस स्मैक की खेप को करैरा क्षेत्र में खपाने की फिराक में था

– 280 ग्राम स्मैक मिली जो कि 56 लाख रुपए कीमत की

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले की अमोला थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रामकुढ़ी मंदिर के पास पुलिया से एक तस्कर को 56 लाख रुपए कीमत की 280 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ने की कार्रवाई की है। आरोपी खुद भी स्मैक पीने का आदी है और वह इस स्मैक की इस खेप को करैरा क्षेत्र में खपाने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

80 ग्राम स्मैक मिली जो कि 56 लाख रुपए कीमत की

करैरा एसडीओपी (आईपीएस) डॉ आयुष जाखड़ ने बताया कि अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता को सूचना मिली थी कि एक तस्कर स्मैक की बड़ी खेप लेकर आया है और उसे करैरा क्षेत्र में खपाने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम अमोला के रामकुढ़ी मंदिर के पास पुलिया पर पहुंची तो एक युवक नीलेश (26) पुत्र राधेलाल लोधी निवासी सिरसौद थाना अमोला मिला और जब उसे पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके पास 280 ग्राम स्मैक मिली जो कि 56 लाख रुपए कीमत की है।

छोटे तस्करों को खपाने लाया था माल-

शिवपुरी में पत्रकारों को जानकारी देते हुए करैरा एसडीओपी (आईपीएस) डॉ आयुष जाखड़ ने बताया कि स्मैक सहित आरोपी की बाइक को जब्त करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी इस स्मैक में से करैरा व आसपास के छोटे तस्करों को थोड़ी-थोड़ी स्मैक सप्लाई करने वाला था। बताया जा रहा आरोपी पर पहले से दो मारपीट के केस दर्ज है और वह कई साल से स्मैक पीने का आदी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी दावे फेल: तीन दिन से बंद पड़ी खरीदी, सूनी मंडी में किसान बेहाल     |     11 मई को होगा कॉलेज चलो प्रवेश मेला का आयोजन     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के भीतर युवती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार      |     भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811