Let’s travel together.

मनवा कुर्मी समाज में अब समाज के गरीबो की मदद भी प्राथमिकता से

0 205

सुरेन्द्र जैन धरसीवां 

छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धरसींवा राज राजप्रधान नीलमणी परगनिहा ज़ब से निर्वाचित हुए है, हट के कार्य करने मे तत्पर रहते है।शानदार एक वर्ष पूर्ण कर अन्य राज की तुलना मे अनोखी कार्य करते आ रहें है।समाज को रोटी – बेटी तक सिमित रखने की सोंच से ऊपर उठ कर कार्य करने मे लगे है।
सबसे पहले महिलाओं को स्व रोजगार के लिए निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण प्रारम्भ किया। महिला संगठन के द्वारा महिला प्रमुख उषा वर्मा के शानदार नेतृत्व मे तीज मिलन के बहाना विभिन्नये खेल प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
अभी युवा संगठन द्वारा युवा प्रमुख नितिन चंद्रवंशी के नेतृत्व मे क्रिकेट प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।
अचानक कुर्मी समाज मे पत्रवाहक के रूप मे आजीवन सेवा देने वाले समाज सेवक मनीराम वर्मा गोढ़ी वाले का दुर्घटना के चलते देहावसान हो गया। चुकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने से दसगात्र कार्यक्रम के लिए कम समय मे एक छोटे से सन्देश मात्र से समाज के उदार शील दान दाताओं तथा राजप्रधान नीलमणी परगनिहा के द्वारा चावल सहित राशि सहयोग किया गया। जिनकी भूरी भूरी प्रशंसा कुर्मी समाज के साथ अन्य समाज के लोग कर रहें हैराजमंत्री धर्मेंद्र वर्मा ने बताया की भविष्य मे धरसींवा राज जमीनी स्तर पर रचनात्मक कार्य करने की योजना बनी हुई है। समय के साथ निश्चित रूप से पालन किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811