Let’s travel together.

रनेह के तालाब बदहाली के शिकार, एएसआई संरक्षित मठ परिसर भी कर रहा सफाई का इंतजार

0 190

रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह

जिले की हटा तहसील के ग्राम रनेह के ग्रामीण अपने ही गांव के जलस्रोतों की दुर्दशा से परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में दर्जन भर से अधिक तालाब – तलैया मौजूद हैं, लेकिन लंबे समय से इनकी नियमित सफाई न होने से हालात चिंताजनक बन गए हैं।

गांव के गडूआ, कचौरा, घुमनी, दुबेतालाब, सगरा, लमसर, उड़नू, सुगरुआ, ककरा, कुरयाउत तलैया और नादिया तालाब या तो गंदगी से पटे पड़े हैं या फिर उनमें खेती तक होने लगी है। कुछ तालाबों के पानी से दुर्गंध उठने लगी है, जिससे आसपास के रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के जिम्मेदार केवल खानापूर्ति तक सीमित हैं, जबकि समय पर सफाई हो तो जलसंकट भी कम हो सकता है और स्वच्छ जल उपलब्धता में सुधार आ सकता है। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

इसी गांव में स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए एस आई) जबलपुर मंडल के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व का प्राचीन दो मंजिला मढ़ा परिसर भी स्वच्छता के इंतजार में है। सादे पत्थरों से निर्मित 16 खंभों वाला यह ऐतिहासिक संरक्षित परिसर अपने चारों ओर सफाई की प्रतीक्षा करता दिखाई देता है। मढ़े के भीतर और बाहर गंदगी साफ देखी जा सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मढ़े के चारों ओर लगी फेंसिंग की जगह दीवार निर्माण और संरचना को मजबूती प्रदान करना आवश्यक है, जिससे ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।ग्रामीणों का कहना है कि तालाबों और ऐतिहासिक स्मारक की उपेक्षा चिंता का विषय है, उम्मीद है कि जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक पेड़ माँ के नाम करेला माता मंदिर परिसर में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल ने किया पौधरोपण     |     नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का सामूहिक उपवास      |     रायसेन में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका     |     मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811