रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 23 स्थित अवैध कॉलोनी कृष्णा रेसिडेंसी में बिना भवन निर्माण अनुमति के निर्माण कार्य खुलेआम जारी हैं।
जानकारी के अनुसार, कॉलोनी संचालक दशरथ साहू पर पूर्व में ही मंडीदीप नगर पालिका द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित करने पर एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। बावजूद इसके, मौके पर निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है!कि प्रशासन की कार्रवाई केवल कागज़ों तक सीमित है। कॉलोनी में न तो सड़कें बनी हैं! न ही पानी- सीवेज जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं! फिर भी नई कॉलोनी काटने की तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं।
बताया जा रहा है! कि कृष्णा रेसिडेंसी के पास ही दूसरी कॉलोनी का बोर्ड लगाकर प्लॉटिंग कार्य की तैयारी भी शुरू कर दी गई है! जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब सवाल यह है! कि जब एक कॉलोनी अवैध घोषित कर उस पर एफआईआर के लिए प्रतिवेदन दिया है! तो उसी व्यक्ति द्वारा दूसरी कॉलोनी काटने की इजाज़त आखिर कैसे दी जा रही है!

इनका कहना हैँ
अवैध कॉलोनी संचालको के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही हैँ!16 को नोटिस और 4 कॉलोनाइजर पर एफ आई आर के लिए प्रतिवेदन थाने मे दिया गया हैँ!कृष्णा रेसीडेंसी मे यदि भवन निर्माण कार्य जारी हैँ!तो तत्काल उसे रुकवाया जायेगा
सुफिया खान इंजिनियर मंडीदीप नगर पालिका