सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर
धरसीवां सेवा सुगंधम सामाजिक जनकल्याण समिति के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजधानी में आयोजित राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठितउद्योगपति रियल ग्रुप के चेयरमेन राजेश अग्रवाल को पंडित रविशंकर शुक्ल पुरस्कार से नवाजे जाने वाले शिक्षा ,सामाजिक सेवा ,एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान *के लिए* माननीय उपराष्ट्रपति के हाथों राजेश अग्रवाल जो कि एक प्रतिष्ठित उद्योगपति रियल ग्रुप के चेयरमेन को पंडित रविशंकर शुक्ल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है । उक्त अवसर पर सेवा सुगंधम सामाजिक जनकल्याण समिति के संस्थापक टिकेंद्र उपाध्याय के द्वारा उनके कार्यालय पहुंच कर राजेश अग्रवाल रियल ग्रुप के चेयरमेन को बुके साल देकर सम्मानित किया गौरतलब है कि राजेश अग्रवाल विगत कई सालों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र मे निरंतर सेवा रत है एवं कई अनेक सामाजिक संस्थाऐ संचालित है जिसके फलस्वरूप उन्हें यह सम्मान से अलंकृत किया गया इस अवसर पर वहां उपस्थित बसंत अग्रवाल डायरेक्टर का भी सम्मान किया गया ।सेवा सुगंधम सामाजिक जनकल्याण समिति के सदस्य आशीष उपाध्याय,प्राची विनीत उपाध्याय मौजूद थे ।