Let’s travel together.

बटियागढ़ क्षेत्र: प्राकृतिक सौंदर्य और भित्तिचित्र लोगों को करते है आकर्षित

0 304

धीरज जॉनसन दमोह

शहर से लगभग 36 किमी दूर स्थित बटियागढ़ तहसील अपने अंदर इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए एक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में परिचित रही है। यहां प्राकृतिक छटा, ऊँचे पहाड़, प्राचीन किले की टूटी दीवारें,बावड़ी, कलाकृतियां तथा सुनार नदी की सहायक नदी ‘जूड़ी’ इस क्षेत्र की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं।

जूड़ी नदी पहाड़ों के मध्य से सर्पाकार रूप में बहती हुई गुजरती है, जहां का मनोरम दृश्य प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करता है। शांत वातावरण में पशु चराते चरवाहों की आवाजें एवं पक्षियों का मधुर कलरव माहौल को मनमोहक बना देता है जो क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकते है।

नदी किनारे चट्टानों पर विभिन्न प्रकार की प्राचीन आकृतियां दिखाई देती हैं, जिनमें मानव एवं पशु आकृतियों का स्पष्ट चित्रण मिलता है। यह प्राचीन रॉक आर्ट इस क्षेत्र की ऐतिहासिकता व पुरातात्विक महत्व को दर्शाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नदी किनारे अलग-अलग स्थानों पर ऐसी आकृतियां बनी हुई हैं।

इस तरह के चित्र आदिमानव काल की सांस्कृतिक गतिविधियों एवं जीवनशैली का संकेत देते हैं। यदि इन स्थलों का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराया जाए तो नई जानकारी भी सामने आ सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811