Let’s travel together.

मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार चरम पर, जिम्मेदार विभाग मौन

0 334

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

औद्योगिक नगर मंडीदीप में जहां हजारों की संख्या में बड़ी-बड़ी उद्योगिक इकाइयां संचालित हैं!वहीं इनके बीच खुलेआम अवैध कबाड़ खाने फल-फूल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में करीब दो दर्जन से अधिक कबाड़ खाने बिना किसी अनुमति के संचालित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कबाड़ व्यवसायों में फैक्ट्रियों से निकलने वाला औद्योगिक मलबा, स्क्रैप और केमिकल युक्त धातु अवैध रूप से खरीदा-बेचा जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है! बल्कि सुरक्षा मानकों की भी खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

जानकारों का आरोप है कि यह कारोबार औद्योगिक क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। बावजूद इसके, संबंधित विभाग — जैसे प्रदूषण नियंत्रण मंडल, नगर परिषद और उद्योग विभाग — कार्रवाई से बचते नजर आते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि जब इन कबाड़ खाने में प्रतिदिन टनों के हिसाब से धातु और रासायनिक अवशेषों की खरीद-बिक्री होती है, तो प्रशासन आंखें क्यों मूंदे बैठा है! आखिर इन अवैध इकाइयों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

औद्योगिक क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार न केवल पर्यावरण के लिए खतरा बन चुका है, बल्कि यह औद्योगिक सुरक्षा कानूनों का भी उल्लंघन है। यदि समय रहते जिम्मेदार विभागों ने कार्रवाई नहीं की, तो यह समस्या आने वाले समय में गंभीर रूप ले सकती है।

इनका कहना है

उद्योगिक इकाईयो मे कबाड़ का कारोबार करने की कोई अनुमति नहीं दी जाती है!आप हमें बताइये कहा कहा कबाड़ खाने संचालित हो रहे है हम बेधानिक कार्यवाही करेंगे!

औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी के मामले बढ़ रहे हैं! क्योंकि औद्योगिक फेक इकाइयों में चोरी करने के बाद चोर चोरी किया माल आसानी से कबाड़ खाने में भेज देते हैं!सतलापुर पुलिस द्वारा लगातार औद्योगिक इकाइयों में होने वाली चोरी करने वालो पर कार्रवाई की जा रही है!

विशाल चौहान एम पी आई डी सी, ई, ड, भोपाल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811