Let’s travel together.

मंडीदीप में अवैध कॉलोनियों का जाल फैला, प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी जारी कॉलोनी काटने का खेल

0 203

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

मंडीदीप। नगर पालिका क्षेत्र मंडीदीप में अवैध कॉलोनियों का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। प्रशासन द्वारा कई बार कार्रवाई करने और प्रकरण दर्ज कराने के बावजूद अवैध कॉलोनाइजर बेधड़क खेतों में कॉलोनी काटते नजर आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बिना टी एन सी पी, रेरा और विकास अनुमति के कॉलोनाइजर खुलेआम खेतों को प्लॉटों में तब्दील कर बेच रहे हैं। इन कॉलोनियों में न तो सड़क है, न नालियां, न बिजली-पानी की व्यवस्था और न ही पार्क या सार्वजनिक सुविधाएं। बावजूद इसके कॉलोनाइजर अस्थायी कार्यालय बनाकर खुलेआम भूखंडों की बिक्री कर रहे हैं।

नगर के कई इलाकों में तो खुलेआम कैनोपी लगाकर इन अवैध कॉलोनियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा पूर्व में कई कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर तक दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अवैध गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे अवैध विकास से भविष्य में क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं पर भारी दबाव पड़ेगा और आम लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। नागरिकों ने प्रशासन से अवैध कॉलोनी कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मंडीदीप नगर में अवैध कॉलोनी काटने वालों के बड़े-बड़े और आलीशान मंडीदीप नगर मे ऑफिस बना रखे हैं!जिसकी खबर मंडीदीप नगर पालिका में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है! यह लगातार नियमों की धज्जियां उड़ाकर खुलेआम अवैध कॉलोनी काट रहे हैं! और प्रशासन मुख दर्शक बनकर देख रहा है! कहीं ना कहीं प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत के कारण अवैध कॉलोनीयों का जाल मंडीदीप नगर में फैल रहा है!

सपनों का घर का लालच और फिर बाद में मुसीबत ही मुसीबत यह आपको एक कहावत लगती होगी मगर मंडीदीप में यह चरितार्थ होती नजर आ रही है खेतों में कॉलोनी काटने के बाद कौन कॉलोनाइजर रफू चक्कर हो जाता है! और फिर प्लॉट खरीदने वाले के सामने मुसीबत का पहाड़ रह जाता है! सड़क पानी बिजली पार्क जैसी मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं होती जिससे प्लॉट खरीददार अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है!

इनका कहना है

मंडीदीप नगर में अवैध कॉलोनी काटने वाले संचालकों पर पूर्व मे भी कार्यवाही की गई थी! अवैध कॉलोनी काटने वाले संचालको को नोटिस भी जाती किये गए थे! अवैध कालोनी काटने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है!

चंद्रशेखर श्रीवास्तव एसडीएम गोहरगंज

मंडीदीप नगर में अवैध कॉलोनी का मकड़ी का जाल सा फैला हुआ है! भोले भाले लोगों को ठगने के लिए आलीशान ऑफिस मंडीदीप नगर में बनाए गए हैं!जिसकी जानकारी मंडीदीप नगर के जिम्मेदार अधिकारियों को भी नहीं है! इसी कारण अवैध कालोनी काटने वालों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं! प्रशासनिक अधिकारी द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए!

मनीष मालवीय कांग्रेस नेता

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811