Let’s travel together.

खाटू श्याम भगवान का 11 के काटकर मनाया गया जन्मदिन

0 117

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

बाबा खाटू श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है। बाबा सदैव हारे हुए व्यक्ति की मनोकामना पूरी करते हैं। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा से हर साल हजारों भक्त राजस्थान के सीकर में बाबा श्याम के मंदिर खाटू जाते हैं।
बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव देवउठनी ग्यारस  को फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर खाटू श्याम समिति द्वारा बड़े धूमधाम से भक्तों ने मनाया। हर साल इस दिन उनके भक्त बड़े धूम-धाम से जन्म मनाते हैं। यहां सातवां वर्ष है जब खाटू श्याम का जन्मदिन मनाया गया। इस दिन का उनके भक्त पूरी साल बेसब्री से इंतजार करते हैं।
बाबा श्याम को सजाने के उपरांत, उन्हें मिश्री मावे का भोग अर्पित किया जाता है और इसके बाद केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया जाता है। फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर शनिवार खाटू श्याम बाबा को 11 प्रकार की मिठाइयों के भोग सहित 11 केक बच्चों द्वारा कटवाए गए। आरती के पश्चात भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर आने जाने वाले वाहन चालकों को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811