देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
आसमान में फिर अचानक काले बादल छा गए ।इन बादलों से फिर बरसात की संभावना बढ गई है जिससे किसान चिंतित हो उठे हैं हालांकि दीपावली पर्व के बाद से ही किसानों ने खेतों में खडी अपनी धान की फसल कटाई शुरू करने की तैयारी की ही थी कि आसमान में छाये बादलो से चिंता बढ गई ।कुछ किसानों का कहना है कि खेतों में तैयार धान फसल खडी है उसकी कटाई की तैयार शुरू हो चुकी है इस दौरान यदि बारिश होती हैं तो खेतों तक। हार्वेस्टर नहीं पहुंच पायेंगे जिससॆ फसल पर संकट खडा हो जायेगा तथा फसल नष्ट होने का खतरा बढ़ जायेगा ।हालांकि मौसम विभाग ने भी बारिश की संभावना जताते हुए चिंता में डाल दिया ।