– जुआ खेलने से मना किया तो कर दिया घर में घुसकर हमला
– पुलिस ने पहुंचाया जेल की सलाखों के पीछे
सुरेंद्र जैन धरसीवां
धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में जुआरियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि जुआ खेलने से मना करने पर जुआरियों ने ग्रामीण के घर पर ही हमला कर दिया लाठीयों से लैस जुआरियों ने ग्रामीण के घर में घुसकर न सिर्फ पुरुषों को बल्कि महिलाओं को भी नहीं छोड़ा उनसे भी मारपीट की हालांकि अब जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है लेकिन सवाल तब भी यही की आखिर जुआरियों की इतनी हिम्मत हुई कैसे क्या जुआरियों में कानून का कोई खौफ नहीं
दरअसल ये पूरा मामला धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अछोली का है
पीड़ित मनी यादव निवासी अछोली के मुताबिक वह और उसके साथी गत रात्रि साढ़े नौ बजे जब अपने घर की ओर आ रहे थे तभी तालाब पार उन्हें कुछ जुआरी जुआ खेलते हुए दिखाई दिए पीड़ित ओर उसके साथियों ने जुआरियों को जुआ खेलने से मना किया तो वह आग बबूला हो गये ओर जुआ खेल रहे अनिल सोनवानी पिता मनीराम सोनवानी उम्र 33 वर्ष राजेश पिता स्व. मंगलाराम सोनवानी उम्र 40 साल अजय पिता धनीराम सोनवानी उम्र 33 साल कल्याण उर्फ भोला पिता मनीराम सोनवानी उम्र 38 साल निवासी अछोली थाना खरोरा ने पीड़ित ओर उसके साथियों के साथ गाली गलौज व मारपीट की किसी तरह पीड़ित वहां से अपनी जान बचाकर भागकर अपने घर आए लेकिन जुआरियो ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और वह कुछ समय बाद लाठी डंडा से लैस होकर पीड़ित के पहुंच गए और घर में घुसकर उसके व उसके चचेरा भाई वाकेश के सिर मे जुआरी अनिल सोनवानी ने डण्डा से वार कर दिया जिससे उसके सर में चोंट लगी ओर खून निकलने लगा इतना ही नहीं पीड़ित के घर की महिलाएं भाई बहू नोमित्रा यादव को भी आरोपियों ने चोंटी पकड़कर जमीन पर पटक दिया तथा मुक्का से मारे तथा पीड़ित की पत्नी श्रीमती टुपेश्वरी यादव को भी हाथ खींचकर पटक दिया पीड़ित के दादा भुरवा एवं पिता जासल यादव जब बीचबचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की जुआरियों के बुलंद हौसले से घबराए पीड़ित खरोरा थाना में रिपोर्ट गंदे कराने पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई
पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट पर अप.क्र.704/25 धारा-333,296, 115(2),351(2),3(5) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया विवेचना में घटना सत्य पाए जाने के उपरांत 25 अक्टूबर को विधिवत चारों जुआ के आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया ओर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया।
क्या खत्म हो गया जुआरियों में पुलिस का खौफ
धरसीवा विधानसभा के खरोरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने कई अनुत्तरित सवालों को जन्म दे दिया है सबसे बड़ा ओर अहम तो यही की क्या जुआरियों में पुलिस ओर कानून का खौफ खत्म हो चुका है या जुआरियों को किसी का संरक्षण है जो जुआरियों की इतनी हिम्मत हो गई कि वह जुआ खेलने से रोकने टोकने पर ग्रामीण के घरों पर भी हमला करने लगे