मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
क्षेत्र में लगातार बदलते मौसम के बीच किसानों ने तेजी से धान कटवाना शुरू कर दिया है। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना के चलते खेतों में फसल कटाई का काम तेज़ी से चल रहा है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश हुई तो कटे हुए धान को बचाना मुश्किल हो जाएगा, इसलिए सभी परिवारजन मिलकर जल्दी-जल्दी फसल को सुरक्षित करने में जुटे हैं।
दीवानगंज क्षेत्र में दो दिनों से अचानक मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार देखते ही खेतों में धान कटाई का काम तेज हो गया है।किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं, जिससे फसल खराब होने का डर सताने लगा है। इसी कारण सुबह से ही खेतों में मजदूरों के साथ किसान धान की कटाई में जुट गए हैं। कई जगह हार्वेस्टर की मदद से भी कटाई का कार्य जारी है।
सुरेश साहू ,राकेश साहू किसान ने बताया की 2 दिन से क्षेत्र में बूंदाबांदी के असर हो रहे हैं हमारी धान की फसल पककर तैयार हो गई है मगर हार्वेस्टरों की कमी के कारण कटाई में देरी हो रही है अगर ऐसे में बारिश हो जाती है तो पूरे खेत की धान आड़ी हो जाएगी जिसको कटवाना मशीन से नामुमकिन हो जाएगा। इसलिए रात में भी धान की व हार्वेस्टर द्वारा करवाई जा रही है। दो दिनों से हार्वेस्टर नहीं मिल पा रहा था
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में किसान चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी फसल घर तक पहुंच जाए, ताकि नुकसान से बचा जा सके।
मौसम का भरोसा नहीं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके, धान कटवा लेना ही सही है।
निवास मीणा और दीवान मीणा