Let’s travel together.

तार और डीजल चोर पुलिस की हत्ते चढ़े दो की तलाश जारी

0 69

कोलू घाट क्षेत्र से किए थे बिजली के तार चोरी
वही तोमर पेट्रोल पंप के पास ट्रकों से किया था डीजल चोरी

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां बिजली के तार चुराने वाले दो लोगों को पुलिस ने धर दबोचा वहीं खड़े ट्रकों में से डीजल चुराने वाले एक चोर को भी पकड़ने में सफलता मिली है जबकि दो की तलाश जारी है। आरोपियों के कब्जे से बिजली का तार और डीजल भी जब्त किया गया है।
आपको बता दें कि क्षेत्र में उक्त तरह की चोरियां करने के लिए एक गैंग सक्रिय थी मंगलवार को भी दो स्थानों पर डीपी से आयल चुराने की घटना सामने आई है।

इसी बीच पुलिस को मुखबीर से मिली सूचना पर, मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव को देकर उनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजीव उईके के हमराह पुलिस टीम द्वारा भानपुर गढ़ी से आरोपी राजेंद्र बंसल और सतपाड़ा करारिया से रामजी रैकवार को पकड़ने में कामयाबी हासिल की दोनों के कब्जे से चुराया गया बिजली का तार भी भारी मात्रा में बरामद किया है।
वहीं डीजल चुराने वाले आरोपी हेमंत लोधी को थाना कोतवाली अंडोल बहेड़ा से गिरफ्तार किया गया है आरोपी के कब्जे से चुराया गया डीजल भी बरामद किया गया है। इनका एक साथी फरार है आरोपी चार पहिया वाहन का इस्तेमाल कर उक्त घटनाओं को अंजाम देते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जाखा और खरबई के बीच पुल के नीचे किसान का शव मिला     |     टीटी नगर कालीबाड़ी में सिंदूर खेला, भोपाल में दिखी बंगाल की सांस्कृतिक झलक     |     अंकिता परिसर में नौ दिवसीय नवरात्रि आराधना का समापन, मां जगदंबा को दी भावपूर्ण विदाई     |     हलाली डैम से नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी तेज, 1 नवंबर से विदिशा को मिलेगा पानी     |     भोपाल के चल समारोह के लिए निकलीं आकर्षक झांकियां, बालमपुर की विशालकाय काली माता की प्रतिमा भी होगी शामिल     |     ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम     |     अंबाडी-सेमरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका     |     दशहरा पर्व पर डॉ. प्रतीक शर्मा का सम्मान, हिंदू उत्सव समिति ने सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित     |     अडानी संयंत्र के विस्तार से समोदा-कोडार जलाशयों पर बढ़ सकता है दबाव: अनिता योगेन्द्र शर्मा     |     सांकरा में परंपरानुसार दो दिन तक चला दशहरा महापर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811