Let’s travel together.

तालाब में खिले सफेद कमल के फूल, लक्ष्मी जी की पूजा में करते हे उपयोग 

0 153

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए
दीवानगंज के समीप दाल मिल चौराहा के पुराने तालाब में इन दिनों सफेद कमल के फूल खिले हुए हैं। सुबह की पहली किरण के साथ जैसे ही सूरज की रोशनी तालाब के पानी पर पड़ती है, सफेद कमलों की कतारें ऐसा दृश्य बनाती हैं मानो चाँदी की चादर बिछी हो।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस बार बारिश अच्छी हुई है, जिससे तालाब में पानी भर गया और वर्षों बाद इतनी बड़ी संख्या में कमल खिले हैं। गाँव के लोग रोज़ सुबह यहाँ आकर इन फूलों को देखने और फोटो खींचने पहुँच रहे हैं। कई ग्रामीण लक्ष्मी पूजन के लिए कमल के फूल घर ले जा रहे हैं।
प्रकृति प्रेमियों का कहना है कि सफेद कमल का खिलना शुभ संकेत माना जाता है। यह तालाब अब न केवल गाँव की शोभा बढ़ा रहा है बल्कि लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बन गया है। तालाब के पास से निकलने वाला राहगीर फोटो खींचता है और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811