सिलवानी रायसेन ।विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय लोगों द्वारा लंबे समय से गुंदरई–खमरिया– बरेली– पड़रिया खुर्द–रमपुरा–देनी –चिराहा मार्ग की मांग की जाती रही है, जनसमस्याओं के निराकरण और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा संकल्पित विधायक देवेंद्र पटेल लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रयासरत रहते हैं।
इसी कड़ी में उनकी मांग और सतत् प्रयासों से 10 किलोमीटर लंबी गुंदरई–खमरिया– बरेली– पड़रिया खुर्द–रमपुरा–देनी –चिराहा मार्ग को लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया है। राज्य वित्त समिति की बैठक और जारी प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार 12 करोड़ 43 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क से लगभग एक दर्जन गांव लाभान्वित होंगे। विधायक देवेंद्र पटेल ने उक्त सड़क को स्वीकृत किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है। उक्त महत्वपूर्ण सड़क के स्वीकृत होने से सिलवानी क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है और क्षेत्रीय लोगों ने विधायक देवेंद्र पटेल का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया है।