मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं का गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में नेत्र परीक्षण किया गया। स्कूल से शिक्षक गोपाल और राजेश नायक द्वारा 42 बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर उनकी नेत्र की जांच की गई। नेत्र परीक्षण विशेषज्ञ उमेश यादव ने 24 छात्राएं और 18 छात्रों का बारीकी से नेत्र परीक्षण किया गया। कई बच्चों की आंखों में कमी पाए जाने पर सभी को चश्मे बनवाने और समय-समय पर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया।

इनका कहना हे
मैने स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की आंखों का परीक्षण किया है कई बच्चों की आंखों में कमी पाई गई है आजकल पढ़ने वाले बच्चे ज्यादा समय मोबाइल या टीवी की स्क्रीन पर रहते हैं जिस कारण उनकी आंखों में कमी देखी गई है सभी बच्चों को समय-समय पर पर आंख की जांच करवाने और चश्मा लगाने की सलाह दी गई है।
– उमेश यादव नेत्र विशेषज्ञ