Let’s travel together.

मनमोहना भगवान श्रीकृष्ण

0 548

कहते हैं भगवान श्रीकृष्ण को देखते ही सब उन पर मोहित हो जाते थे। एक दिन बलराम सहज ही उनसे पूछ बैठे, आपके पास ऐसी कौन-सी विद्या है, जो सबका मन मोह लेती है। सखा व गोपियां ही नहीं, पशु-पक्षी भी आपके पास आने को लालायित रहते हैं। मनसुख हंसकर बीच में बोला, भैया! कन्हैया जादू जानते हैं। गायें भी इन्हें देखकर हुंकारने लगती हैं। वृक्ष-लताएं इनका सान्निध्य पाते ही आनंदित होने लगती हैं।गोपियां इनकी बंसी की तान सुनते ही काम अधूरा छोड़कर भागी-भागी वन में चली आती हैं। तीसरे सखा ने कन्हैया की कमर पर धौल जमाते हुए कहा, वह जादू हमें भी सिखा दो, जिससे हमसे भी सब मिलने को आतुर होने लगें।श्रीकृष्ण हंसकर बोले, भैया बलराम और सखाओ, मैं जादू-वादू नहीं जानता। मैंने आप सब ग्वाल-बालों, पशु-पक्षियों से प्रेम विद्या सीखी है। जड़ और चेतन से मैंने इतना अगाध प्रेम पाया है कि मेरा रोम-रोम प्रेममय हो गया है। इस प्रेम के कारण ही पशु-पक्षी भी मुझे घेरे रखने के लिए हर क्षण तत्पर रहते हैं।

शास्त्र में कहा गया है, विद्या ददाति विनयम्। अर्थात विद्या विनय यानी प्रेम की शिक्षा देती है।ज्ञान और प्रेम रूपी भक्ति में यही अंतर है कि ज्ञान अहं के कारण दूसरे को निम्न समझता है, जबकि प्रेम-भक्ति प्रभु के समक्ष या प्राणी मात्र के समक्ष विनम्र बनकर नमन करने की प्रेरणा देती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811