Let’s travel together.

करवा चौथ को लेकर बाजार सजा, महिलाएं पूजा और सिंगर का सामान खरीद रही 

0 103

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

करवा चौथ का व्रत कई शुभ योगों के साथ मनाया जाएगा। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम को चांद की पूजन कर पति के साथ से जल पीकर व्रत का पारण करेंगी। महिलाओं के लिए सबसे प्रमुख इस त्योहार को लेकर बाजार में भी उत्साह नजर आ रहा है। महिलाएं श्रंगार के साथ पूजन सामग्री की खरीदी के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं। मनियारी दुकानों के साथ साड़ी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है।
इस दिन विवाहित महिलाएं पूरे दिन बिना कुछ खाए-पीए अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं ।शाम को चांद निकलने पर वे उसकी पूजा करके व्रत खोलती हैं।
पति के लिए व्रत रखती हैं सुहागिनें
कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस व्रत को करने से पति के दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की प्राप्ति होती है। करवा चौथ के दिन चौथ माता, शिव परिवार और चंद्र देवता की पूजा का विशेष विधान है। व्रत के अंत में जब महिलाएं चंद्रमा को देखती हैं, तो अक्सर छलनी का प्रयोग करती हैं ।इसका कारण एक धार्मिक कथा से जुड़ा है।
कार्तिक माह का त्योहारों के लिए खास महत्व है। इस महीने करवा चौथ के बाद छठ, दिवाली, भाई दूज, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह जैसे प्रमुख त्यौहार भी हैं। यानि पूरा कार्तिक माह सनातन धर्मावालंबियों के लिए पूजन, आयोजन और उत्साह से भरा होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811