Let’s travel together.

पैसे को लेनदेन को लेकर हुई मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

0 117

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरी में  देर रात पैसों को लेकर दो व्यक्तियों में आपस में मारपीट हो गई। जिस पर दीवानगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
प्रधान आरक्षक दिलीप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सेमरी निवासी रवि आदिवासी ने विनोद आदिवासी पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है कहां है कि मैं अपने पैसे लेने के लिए विनोद आदिवासी के पास देर रात गया था उसने मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की है जिससे में घायल हो गया। दीवानगंज पुलिस ने घायल रवि आदिवासी का सांची सिविल अस्पताल में मेडिकल कराकर विनोद आदिवासी के विरुद्ध 296,115(2),351(3) का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

वही दीवानगंज चौकी के सामने भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर  दीवानगंज पुलिस ने हेलमेट और शीट बेल्ट वाहनों की चेकिंग कि। जिसमें चार मोटरसाइकिल वाहन से 1200 रुपए, तो वही एक फोर व्हीलर वाहन से 500 रुपए कुल 1700 रुपए समन शुल्क के रूप में वसूल किया। चेकिंग देखकर वाहन चालक दोनों तरफ खड़ा हो गए जिससे लंबी लाइन लग गई हालांकि पुलिस ने किसी को भी नहीं बक्शा जो भी बगैर हेलमेट पहना मिला उन सभी का चालन बनाया गया। साथी बगैर सीट बेल्ट बांधे फोर व्हीलर वाहन को भी सगन चेकिंग की गई।
वही हाईवे 18 पर एक कार ने मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया तो वही मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों के आपसी समझौता के कारण किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811