Let’s travel together.

लव जिहाद का मामला,आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

0 270

– चौकी प्रभारी निनामा की सक्रियता से क्षेत्र में शांति का माहौल

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

दसाई क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के दबाव और दुष्कर्म का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी अमीर शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी अमीर शेख ने अपना नाम ‘अनिल’ बताकर महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा दिया। आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर पुलिया के पास बने प्रतीक्षालय पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी।

दरअसल, महिला की शादी वर्ष 2014 में हुई थी और करीब एक साल पहले वह पति के साथ मजदूरी करने सूरत गई थी। वहीं आरोपी ने अपना नाम बदलकर उससे दोस्ती की और लगातार संपर्क में रहा। महिला के पति से अनबन होने के बाद वह मायके में रह रही थी। 1 अक्टूबर की रात आरोपी उससे मिलने आया और शादी का झांसा देकर साथ ले गया।

महिला के लापता होने पर परिवार ने दसई पुलिस चौकी में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम ने सर्चिग शुरू की और देर रात महिला को दस्तयाब कर लिया। बयान दर्ज करने पर उसने दुष्कर्म और परिवर्तन के दबाव की जानकारी दी।दसई चौकी प्रभारी जगदीश निनामा ने बताया कि आरोपी ने पहचान छुपाकर महिला से दोस्ती की और उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया। आरोपी अमीर शेख को गिरफ्तार कर थाने में पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811