Let’s travel together.

एकलव्य विश्वविद्यालय के शोधार्थी, तीर्थधाम ज्ञानोदय के सह निदेशक अमित कुमार जैन को मौखिकी में पी-एच. डी. उपाधि की अनुशंसा

0 79

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह के कला एवं मानविकी संकाय के अंतर्गत संस्कृत विभाग के शोधार्थी अमित कुमार जैन की पी-एच. डी. शोध प्रबन्ध की मौखिकी परीक्षा सम्पन्न हुई। अमित कुमार जैन ने सोलहकरण भावनाओं का अनुशीलनात्मक अध्ययन विषय पर डॉ. आशीष कुमार जैन शिक्षाचार्य, एसोसिएट प्रोफेसर ,अध्यक्ष,संस्कृत विभाग के निर्देशन में यह शोध कार्य सम्पन्न किया। इस हेतु विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, श्रीमति पूजा मलैया एवं श्रीमति रति मलैया प्रतिकुलाधिपति का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पवन कुमार जैन की अध्यक्षता में मौखिकी परीक्षा सम्पन्न हुई। मौखिकी परीक्षा हेतु डॉ हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सागर,मध्यप्रदेश से डॉ रामहेत गौतम को आमंत्रित किया गया था, उन्होंने पी-एच. डी. मौखिकी परीक्षा विधिवत् सम्पन्न कराई। इस अवसर पर डॉ प्रो उत्सव आनंद जी अर्थशास्त्र विभाग डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर ,प्रो. आर. सी. जैन, अधिष्ठाता, कला एवं मानविकी संकाय, डीन अकेडमिक प्रोफेसर जे.पी. शमा खानम, डॉ. निधि असाटी बेसिक एंड अप्लाइड साइंस, डॉ. आशीष जैन, और प्राकृत अध्ययन विभागाध्यक्ष, डॉ अनिल पिंपलापुरे इंजिनियरिंग विभाग,डॉ अभिषेक जैन, डॉ. विवेक गेडाम, सहायक निदेशक, शोध विकास विभाग, डॉ एस एन गौतम, डॉ एस के तिवारी, डॉ विजय साहू,डॉ. प्रमिला कुशवाहा, डॉ दीपक रजक,डॉ. वन्दना पाण्डेय, डॉ दुर्गा महोबिया,डॉ. हृदयनारायण तिवारी, डॉ. मनीषा दीक्षित, डॉ विजया लक्ष्मी, डॉ वंदना शुक्ला, ईशा सचदेव,प्रभात आदि अनेक प्राध्यापक एवं संस्कृत विभाग से मंजू जौहरी,रागिनी गुप्ता शोधार्थी तथा सहकर्मी गोविंद ,आकाश सतेंद्र ,महेश भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811